शिक्षा केंद्र

Mid Day Meal

मध्याहन भोजन – सरकार द्वारा चलाए जा रहे मध्याहन भोजन कार्यक्रम के तहत बच्चों को दोपहर का भोजन देने की व्यवस्था है। मध्याहन भोजन के लिए सरकार द्वारा र्निधारित मेन्यू का पालन करने की कोशिश की जाती है।

Kanya Madhyamik Vidhayalay

माध्यमिक विद्यालय- यहां पर दो मध्य विद्यालय हैं- कन्या मध्य विद्यालय (लड़कियों के लिए) एवं बालक मध्य विद्यालय (लड़कों के लिए)। इन विद्यालयों में सरकारी शिक्षक एवं परा शिक्षक मिलकर कक्षाएं लेते हैं। विद्यार्थियों को किताबें भी सरकार की तरफ से हीं मिलती हैं। यहां पढ़ाई के साथ-साथ खेलने के सामानों की भी उचित व्यवस्था है फिर भी मैदान की कमी होने के कारण बच्चों को खेलने में परेसानी होती है। यहां खेल के माध्यम से बच्चों का शारीरिक विकास हो इसका ध्यान रखा जाता है।

उच्च विद्यालय – इस गांव में दो उच्च विद्यालय हैं- बालिका उच्च विद्यालय(लड़कियों के लिए), बालक उच्च विद्यालय(लडकों के लिए)। यहां भवन आदि की पुरी व्यवस्था है पर शिक्षकों की हमेसा कमी रहती है। हैन्ड पम्प – इस गांव में जगह-जगह हैन्ड पम्प की व्यवस्था की गई है जिससे पानी की समस्या कुछ बहुत हल हो गई है पर पूरी तरह नहीं। विद्यालयों में भी हैंड पम्प लगाए गए हैं जिसके कारण विद्यार्थियों को पानी के लिए विद्यालय से बाहर नहीं जाना पड़ता।

Training Class

प्रशिक्षण केंद्र- यहां समय समय पर लड़कियों को तरह-तरह के प्रशिक्षण दिए जाते हैं, जैसे-सिलाई, कढ़ाइ, पेंटिंग आदि। ये प्रशिक्षण लड़कियों को स्वावलंबी बनाने के लिए दिया जाता है। ये प्रशिक्षण तीन या छः माह के लिए होते हैं। इस प्रकार के प्रशिक्षण को लेने के पर इन लड़कियों को सरकार द्वारा सहायता राशि, सिलाई मसीन आदि प्रदान की जाती है।

प्राइमॅरी विधालयों की संख्या: 02
माध्यमिक विधालयों की संख्या: 02
आँगन बाड़ी केंद्रों की संख्या: 01
कंप्यूटर शिक्षा केंद्रों की संख्या: 02
अध्यापकों की संख्या: 25
अध्यापीकाओं की संख्या: 10
प्रधानाचार्यों की संख्या: 04
छात्रों की संख्या: 2500
छात्राओं की संख्या: 1000

निलय इंटरनॅशनल इंजिनियरिंग कॉलेज: 01