सुभिधाएँ

Up-Swasth-KendraDayanand-Hospital

स्वस्थ सम्बंधित: ग्राम पंचयत में एक उप स्वास्थ्य केंद्र है आस-पास के कई गांवों के लिए एक हीं उप स्वास्थ्य केंद्र है। सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाएं, दवाईयां आदि इसी स्वास्थ्य केन्द्र के माध्यम से मरीजों तक पहुंचती हैं। यहां नर्स और कम्पाउन्डर हीं सारा काम करते हैं। ग्राम पंचायत में कुछ साधारण डॉक्टर, पारंपरिक दाई आदि है जिनसे तुरंत उपचार हो जाता है| पंचायत कार्यालय से जन्म एवं मृतु प्रमाणपत्र बनाए जाते है तथा ये प्रमाणपत्र तहशील एवं स्वास्थ्य केंद्रों से भी प्राप्त किए जा सकते है|

इस ग्राम पंचायत में एक प्राइवेट अस्पताल भी है जिसका नाम दयानन्द हॉस्पिटल है यह हॉस्पिटल बने हुए कुछ हीं समय हुआ है। इलाज के लिए यहां कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध है पर अभी यह चालू नहीं हुआ है। अभी इसी कम्पाउण्ड में पानी के बोतलों की पैकेजिंग का काम हो रहा है।
स्वास्थ केंद्र: 01
प्राइवेट हॉस्पिटल: 01
डॉक्टर एम.बी.बी.एस.: 02
डॉक्टर सामान्य: 05
नर्स: 04
ए.एन.एम. कार्यकर्ता: 02
रोड मैप: अंचल कार्यालय में
सरकारी अधिकारी/कर्मचारी का फ़ोन नंबर: 09939081793

पानी: इस ग्राम पंचायत में पानी की समुचित व्यवस्था है हॅंडपंप, कुँए, एवं पशुओं के लिए तलाब आदि की व्यवस्था है|

Indira-Awas-Bhawanरहन- सहन सम्बंधित: ग्राम पंचायत में उच्च, मध्यमवर्गी लोगों के पास अपने पक्के मकान है जिन लोगों की आर्थिक स्थिति ठीक नही है उनके मकान कच्चे बने हुए है एवं जिनके पास रहने के लिए घर नही है उनको ग्राम पंचायत की ओर से सामुदायिक भवन बना कर दिए गये है|

 

 

 

 

Marketग्राम पंचायत में बाजार आदि की सुभिधा भी है यहाँ पर हर सोमवार, बुधवार एवं रविवार को बाज़ार लगती है| ग्राम पंचायत में दवाई की दुकान, कपड़े की दुकान, खाद, एवं घर में उपयोग हेतु आने वाली वस्तुओं की समस्त दुकाने है तथा कुटीर उधोग भी यहाँ पर हैं| जिनसे लोगों को रोज़गार प्राप्त होता है|

 

 

इस ग्राम पंचायत में एक बैंक ऑफ इंडिया बैंक है जिसमे की ग्राम पंचायत एवं गाँव के लोगों के खाते खुले हुए है|

Bank